Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोलकाता में अतिक्रमण में मदद करते हैं नेता, अधिकारी व पुलिसकर्मी: प. बंगाल की सीएम ममता

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 25 June, 2024
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मंत्रियों, विधायकों, वरिष्ठ नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में गुस्से में कहा कि नेता, अधिकारी व पुलिस के लोग कोलकाता में अतिक्रमण में मदद करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं जब भी सड़क पर होती हूं तब-तब मैं अतिक्रमण देखती हूं। पुलिस ने अपनी आंखें मूंद ली हैं।"