कोलकाता में बाइक सवार ने हमला कर तोड़ा ऐक्ट्रेस पायल मुखर्जी की कार का शीशा
बंगाली ऐक्ट्रेस पायल मुखर्जी की कार पर शुक्रवार शाम कोलकाता के सदर्न एवेन्यू इलाके में एक बाइक सवार ने हमला कर दिया। पायल ने रोते हुए फेसबुक लाइव पर कार का टूटा शीशा दिखाते हुए कहा, "उसने मुक्का मारकर खिड़की का शीशा तोड़ दिया...कांच के टुकड़े मेरे शरीर पर लग गए।" बकौल पुलिस, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at इंडिया टीवी


