कोलकाता रेप-मर्डर मामले के आरोपी का केस लड़ने के लिए कोर्ट ने वकील कविता को किया नियुक्त
सियालदह कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या के मुख्य आरोपी संजय रॉय का केस लड़ने के लिए 52 वर्षीय वकील कविता सरकार को नियुक्त किया है। कविता सरकार ने हुगली मोहसिन कॉलेज से ग्रैजुएट किया है और अलीपुर कोर्ट में अपने करियर की शुरुआत की। सरकार को 25 वर्षों का अनुभव है।
read more at जनसत्ता


