कोलकाता रेप-हत्या केस के मुख्य आरोपी पर तय किए गए आरोप, 11 नवंबर से होगी सुनवाई
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की एक ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिलने के 87 दिन बाद एक स्थानीय अदालत ने रेप-हत्या के मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ सोमवार को आरोप तय किए। रॉय पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और 11-नवंबर से मामले की सुनवाई होगी।
read more at भाषा


