कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए CM उमर अब्दुल्ला ने किया ₹10 लाख के मुआवज़े का एलान
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कुलगाम आतंकी हमले के मृतकों के परिजनों को ₹10-10 लाख मुआवज़ा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से आजीविका कमाने आए लोगों को हुए नुकसान की भरपाई किसी भी मुआवज़े से नहीं हो सकती। गौरतलब है, आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के 2 प्रवासी मज़दूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
read more at TV9 भारतवर्ष


