कुलदीप यादव बने एशिया कप में सबसे तेज़ 4 विकेट झटकने वाले गेंदबाज़
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव एशिया कप में सबसे तेज़ 4 विकेट झटकने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में 2.1 ओवर (13 गेंदों) में 7 रन देकर 4 विकेट झटके। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तानी गेंदबाज़ शादाब खान के नाम था जिन्होंने 2022 में हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ 17 गेंदों में 4 विकेट लिए थे।
read more at हिन्दुस्तान


