फोन कर बुलाया, फिर अगवा करने के बाद कर दी गई हत्या; UP में मिला बार संघ अध्यक्ष का शव
जालौन (यूपी) के कालपी बार संघ अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार (65) को शनिवार शाम फाइल देने के बहाने बुलाकर कार से अगवा कर लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार सुबह कानपुर के गुजैनी पार्क के पास उनका शव मिला। पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ज़मीन विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।
read more at Tv9hindi


