कुलभूषण जाधव का अपहरण कराने वाले ISI के एजेंट की पाकिस्तान में गोली मारकर की गई हत्या
बलूचिस्तान के तुरबत में शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अंडरकवर एजेंट कहे जाने वाले मुफ्ती शाह मीर की गोली मारकर हत्या कर दी। मीर पर आरोप था कि उसने आईएसआई की मदद से भारतीय व्यवसायी और पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव का ईरान से अपहरण कराया था। उसे मस्जिद के बाहर गोलियां मारी गईं।
read more at हिन्दुस्तान


