केवल 2 बल्लेबाज़ों ने ही मारे हैं एक टेस्ट मैच की दोनों पारी में 150 से ज़्यादा रन
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 2 बल्लेबाज़ों ने ही एक टेस्ट मैच की दोनों पारी में 150 रन से ज़्यादा की पारी खेली है। पहले बल्लेबाज़ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर हैं जिन्होंने 1980 में पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था जबकि दूसरे भारतीय कप्तान शुभमन गिल हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में यह कारनामा किया है।
read more at NewsBytes हिंदी


