Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केवल गुनहगारों को ही सज़ा मिलनी चाहिए, आम लोगों को नहीं: भारत से पाक लौट रही महिला

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Friday, 25 April, 2025
पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान लौट रही एक महिला ने कहा है कि जो हुआ वह बिल्कुल भी सही नहीं था। उसने कहा, "केवल गुनहगारों को ही सज़ा मिलनी चाहिए, आम लोगों को नहीं। हम अपने रोते-बिलखते माता-पिता को पीछे छोड़ आए हैं।" दरअसल, भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीज़ा सेवा स्थगित कर दी है।