केवल प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं जो कुल बिक्री का सिर्फ 3-4 प्रतिशत है: सरकार
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा है कि आम उपभोक्ताओं के लिए इस्तेमाल होने वाले सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि केवल प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं जो कुल बिक्री का सिर्फ 3-4 प्रतिशत हिस्सा होता है। बकौल शर्मा, पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां तय करती हैं।
read more at डीडी न्यूज़


