Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केवल पैसों से मेडल नहीं मिल जाते, कड़ी मेहनत और खून-पसीना लगता है: अभिनव बिंद्रा

short by तान्या झा / on Monday, 12 August, 2024
शूटिंग में भारत के लिए ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत चुके अभिनव बिंद्रा ने पेरिस ओलंपिक्स-2024 में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद कहा है, "केवल पैसों से मेडल नहीं मिल जाते। खेलने में कड़ी मेहनत और खून-पसीना लगता है।" उन्होंने कहा, "ट्रेनिंग, ट्रैवल और परफॉर्मेंस सपोर्ट स्टफ के लिए पैसे चाहिए होेते हैं लेकिन यह कोई वेंडिंग मशीन नहीं है।"