Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

काशी विश्वनाथ मंदिर में PAC जवान की बंदूक से अचानक चली गोलियां, 3 लोग हुए घायल

short by खुशी / on Saturday, 4 July, 2026
वाराणसी (यूपी) में शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर एक पीएसी जवान की बंदूक से दुर्घटनावश गोलियां चल गई जिसमें 3 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, जवान के हाथ से कार्बाइन नीचे गिरने से 2 राउंड फायर हो गए और गोली के छर्रे तीनों को लग गए। बकौल डॉक्टर्स, तीनों की हालत खतरे से बाहर है।