Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

काशी विश्वनाथ मंदिर में इस साल पहली बार मथुरा से आए अबीर-गुलाल से मनाई जाएगी होली

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 10 March, 2025
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में इस साल पहली बार मथुरा से लड्डू गोपाल की ओर से उपहार स्वरूप आए अबीर-गुलाल से होली खेली जाएगी। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र के अनुसार, काशी विश्वनाथ धाम से मथुरा में लड्डू गोपाल को विशेष उपहार भेजा गया जिसके बदले रंग, अबीर-गुलाल सहित प्रसाद काशी विश्वनाथ धाम पहुंच चुका है।
read more at R. भारत