Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल, सामने आया वीडियो

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 11 January, 2025
एप्पल के सह-संस्थापक दिवंगत स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल शनिवार को वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं जिसका वीडियो सामने आया है। वह निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के साथ मंदिर पहुंची थीं। इससे पहले स्वामी कैलाशानंद ने पुष्टि की थी कि पॉवेल प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में शामिल होंगी।
read more at ANI