किशमिश और मुनक्का में क्या फर्क होता है?
छोटे-कच्चे अंगूरों को सूखाकर किशमिश बनाई जाती है जबकि बड़े साइज़ के पके अंगूर को सुखाकर मुनक्का बनाया जाता है। किशमिश खाने में खट्टी-मीठी तो मुनक्के का स्वाद मीठा होता है और किशमिश का रंग हल्का हरा या पीला होता है जबकि मुनक्का गहरे भूरे रंग का होता है। किशमिश में बीज नहीं होते जबकि मुनक्के में बीज होते हैं।
read more at Times Now नवभारत


