Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कैसे 'कौल' से बदलकर 'नेहरू' पड़ा था पंडित जवाहरलाल नेहरू का सरनेम?

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 5 February, 2025
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपनी किताब 'मेरी कहानी' में बताया है कि मुगल साम्राज्य के पतन के समय उनके पूर्वज राज कौल मुगल बादशाह फर्रुखसियर के कहने पर कश्मीर से दिल्ली आए थे। 1716 के आसपास उन्हें एक मकान दिया गया था जो नहर के किनारे था, इसलिए उनका नाम 'कौल-नेहरू' पड़ा जो समय के साथ सिर्फ 'नेहरू' रह गया।