कैसे चीन के सुपर डैम से भारत में मच सकती है तबाही?
तिब्बत पॉलिसी इंस्टिट्यूट के शोधकर्ता तेम्पा ग्यालसेन के मुताबिक, तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन के प्रस्तावित सुपर डैम से पूर्वोत्तर भारत और बांग्लादेश में गंभीर परिणाम होंगे। बकौल ग्यालसेन, गर्मियों में अतिरिक्त पानी छोड़ने से बाढ़ और सर्दियों में वॉटर स्टोरेज से क्षेत्र में पानी की कमी आएगी। उनके अनुसार, मेगा डैम से हिमालयी क्षेत्र में भूकंप गतिविधियां बढ़ेंगी।
read more at हिन्दुस्तान


