कैसे पकड़ा गया सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स?
अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहज़ाद ने पुलिस को बताया कि हमले के बाद उसने बांद्रा (मुंबई) से दादर के लिए ट्रेन ली और फिर वर्ली कोलीवाडा में किराए वाले घर गया और वहां से ठाणे भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे स्कैन किए और वह ठाणे में झाड़ियों में छिपा मिला।


