कैसे पता लगाएं कि दुनिया का सबसे महंगा मसाला कहा जाने वाला केसर असली है या नकली?
असली केसर को जीभ पर रखने से 15-20 मिनट में गर्मी महसूस होने लगेगी जबकि नकली केसर जीभ पर तुरंत रंग छोड़कर मीठा लगने लगेगा लेकिन शरीर पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं, बेकिंग सोडा युक्त पानी में डालने पर असली केसर पीला और नकली केसर नारंगी रंग छोड़ेगा। केसर को दुनिया का सबसे महंगा मसाला कहते हैं।


