Grant Thornton Bharat की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 25 साल या उससे कम उम्र के करीब 43% लोग 45-55 साल की उम्र में रिटायर होना चाहते हैं। जल्दी रिटायरमेंट के लिए जल्दी निवेश की शुरुआत करें, हर महीने सैलरी का कम-से-कम 20% हिस्सा रिटायरमेंट फंड में डालें और प्राइवेट एन्युइटी प्लान्स, स्टॉक्स व रियल एस्टेट जैसे विकल्प भी देखें।