किसी भी पात्र मतदाता का नाम नहीं हटाया जाएगा; बंगाल चुनाव स्वतंत्र व शांतिपूर्ण होंगे: EC
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग मतदान केंद्रों पर 100% 'वेबकास्टिंग' लागू करेगा। उन्होंने कहा, ''हमारा लक्ष्य बंगाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना है।''
read more at भाषा


