Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'किसान आत्महत्या' बयान देने वाले शिवसेना विधायक पर एकनाथ शिंदे ने दिए कार्रवाई के निर्देश

short by / on Friday, 30 October, 2026
बुलढाणा के शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक संजय गायकवाड के 'आत्महत्या करने वाले किसानों के अंतिम संस्कार में कोई न जाए' बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नाराज़गी जताई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री ने गायकवाड के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता हैं, उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
read more at Tv9hindi