Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किस पौधे से बनती है हींग और क्यों इसे 'शैतान का गोबर' कहा जाता है?

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 22 October, 2024
अमेरिकी सरकार के एनआईएच के मुताबिक, हींग 'फेरुला' नामक पौधों से निकाली जाती है जिनमें गाजर के शेप वालीं जड़ें होती हैं। इनसे चिपचिपा पदार्थ निकलता है जिसे प्रोसेस करके हींग तैयार की जाती है। वहीं, हींग को 'शैतान का गोबर' कहा जाता है क्योंकि कच्ची हींग की गंध बहुत तीखी होती है और इसका स्वाद बेहद कड़वा होता है।