किस बात पर नाराज़ हुए जज साहब और सुना दी 'हाथ ऊपर करके खड़े' होने की सज़ा?
दिल्ली की एक अदालत ने ज़मीन विवाद मामले में ज़मानत बॉन्ड जमा न करने पर 4 आरोपियों को दिनभर हाथ उठाकर खड़े रहने की सज़ा सुनाई है। जज ने कहा कि आरोपियों ने कोर्ट का समय बर्बाद किया है। हालांकि दोपहर 12 बजे तक एक आरोपी को छोड़कर बाकी तीनों ने ज़मानत बॉन्ड जमा कर दिए थे।
read more at हिन्दुस्तान


