किस्मत ने नहीं दिया भारत का साथ, स्टंप से गेंद टकराने के बावजूद नहीं गिरीं बेल्स; बच गए स्मिथ
चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में मंगलवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में गेंद के स्टंप से टकराने के बावजूद बेल्स नहीं गिरीं जिससे ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ आउट होने से बच गए। गेंद स्मिथ के पैड से टकराई और फिर वापस घूमी और ऑफ स्टंप से जा टकराई। इस घटना के समय स्मिथ 23* रन पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे।
read more at X


