Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोहली को नहीं मिला दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी का मौका; दिल्ली ने रेलवे को पारी से हराया

short by ऋषि राज / on Saturday, 1 February 2025
दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी में रेलवे को पारी और 19-रनों से हराकर अपने ग्रुप की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर जगह बनाई। दूसरी पारी में ऑफ स्पिनर शिवम शर्मा ने 5-विकेट लेकर रेलवे को 114-रन पर समेट दिया। विराट कोहली ने 12-साल बाद रणजी में वापसी की है लेकिन मैच में उन्हें दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी का मौका नहीं मिला।
read more at ESPNcricinfo