कोहली ने T20I में सर्वाधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का बनाया रिकॉर्ड
भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने टी20I में सर्वाधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच (पीओटीएम) जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्हें शनिवार को टी20 विश्व कप के फाइनल मैच के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जो उनका 16वां पीओटीएम अवॉर्ड था। कोहली के बाद इस सूची में सूर्यकुमार यादव का नाम है जिन्होंने 15 बार यह अवॉर्ड जीता है।
read more at ESPNcricinfo


