कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान करते हुए क्यों लिखा '#269'?
विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान करते हुए इंस्टाग्राम पर #269 का इस्तेमाल किया जो X पर ट्रेंड करने लगा। दरअसल, 269 कोहली की ऑफिशियल टेस्ट कैप नंबर को दर्शाती है। जब कोहली ने भारतीय टीम में डेब्यू किया था तब वे टेस्ट क्रिकेट में देश की तरफ से खेलने वाले 269वें खिलाड़ी बने थे।
read more at TimesNow नवभारत


