कोहली ने पैपराज़ी को अपने बच्चों की फोटो लेने से किया मना, कहा- फैमिली रोककर थोड़ी न फोटो दूंगा
मुंबई एयरपोर्ट पर क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पैपराज़ी से अपने बच्चों की फोटो खींचने से मना करते दिख रहे हैं। कोहली कहते दिखे, "फैमिली को रोककर तुम लोगों को थोड़ी न फोटो दूंगा।" गौरतलब है, कोहली अपनी पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बच्चों वामिका व अकाय के साथ मुंबई से रवाना हुए।
read more at जनसत्ता


