Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोहली-रोहित की उम्र बढ़ रही है, उन्हें फॉर्म में रहने के लिए अधिक खेलना चाहिए: गावस्कर

short by तान्या झा / on Monday, 19 August, 2024
क्रिकेट लेजेंड सुनील गावस्कर ने दिलीप ट्रॉफी में विराट कोहली व रोहित शर्मा के न खेलने पर चिंता ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा, "जब खिलाड़ियों की उम्र 30-साल से ज़्यादा होने लगती है तब उन्हें फॉर्म में रहने के लिए ज़्यादा-से-ज़्यादा मैच खेलने चाहिए। लंबा गैप हो जाने से मसल मेमोरी कमज़ोर हो जाती है...फॉर्म में लौटना मुश्किल होता है।"