कंगना ने 50वां शतक जड़ने के बाद सचिन को सम्मान देते कोहली का क्लिप शेयर कर कहा- यह अद्भुत है
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में 50वां शतक जड़ने के बाद सचिन तेंदुलकर को सम्मान देते विराट कोहली का एक क्लिप शेयर किया है। कंगना ने लिखा, "यह कितना अद्भुत है। कोहली ने यह उदाहरण दिया कि उनका रिकॉर्ड तोड़ने वाले किस तरह उनका सम्मान करें।" उन्होंने कोहली को महान शख्स बताते हुए कहा कि वह सम्मान के हकदार हैं।
read more at हिन्दुस्तान


