कंगना ने शेयर की बचपन की तस्वीरें, कहा- बालों के चलते रिश्तेदार मुझे इंदिरा गांधी कहते थे
अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने बचपन की 2 तस्वीरें शेयर कर लिखा कि उनके बालों के चलते कई रिश्तेदार उन्हें इंदिरा गांधी कहते थे। उन्होंने कहा, "मैंने किसी का हेयरस्टाइल फॉलो नहीं किया...खुद गांव के नाई को बताती थी कि...बाल कैसे काटने हैं।" कंगना फिल्म 'इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाएंगी।
read more at ABP न्यूज़


