कंगाल हो गया हूं, मकान मालिक के आगे हाथ-पैर जोड़ रहा हूं कि घर से मत निकालो: निर्देशक देवाशीष
मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म 'जोरम' (2023) के निर्देशक देवाशीष मखीजा ने कहा है कि करीब 20 साल से इंडस्ट्री में सक्रिय रहने के बावजूद वह वित्तीय समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा, "'जोरम' की असफलता के बाद...कंगाल हो गया हूं। पिछले 5 महीने से किराया नहीं दिया...मकान मालिक के सामने हाथ-पैर जोड़ रहा हूं कि घर से मत निकालो।"


