कंझावला घटना के विरोध में 'आप' ने निकाला कैंडल मार्च, कहा- आरोपी को बचा रही है बीजेपी
कंझावला (दिल्ली) में नए साल की सुबह स्कूटर सवार 20-वर्षीय लड़की को कार से टक्कर मारने के बाद घसीटने की घटना के खिलाफ बुधवार को 'आप' के विधायकों ने जंतर-मंतर पर कैंडल मार्च निकाला। दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा, "बीजेपी निष्पक्ष जांच कराने के बजाय आरोपी को बचाने व केस से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।"
read more at ABP न्यूज़


