Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'कंधार हाईजैक' के समय रिहा किए गए मुश्ताक अहमद ज़रगर को आतंकवादी घोषित किया गया

short by नदीम अनवर / on Thursday, 14 April, 2022
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1999 में 'कंधार हाईजैक' के समय बंधकों के बदले रिहा किए गए मुश्ताक अहमद ज़रगर को यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है। बकौल मंत्रालय, "ज़रगर के अल-कायदा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से संबंध...होने से वह न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में शांति के लिए खतरा है।" ज़रगर गैर-कानूनी संगठन अल-उमर-मुजाहिदीन का संस्थापक है।