कई बार दिल किया है कि चाचू को बोलूं कि 'मेरी क्या गलती है?': इंज़माम से तुलना होने पर इमाम
पाकिस्तानी बल्लेबाज़ इमाम-उल-हक ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान व अपने चाचा इंज़माम-उल-हक से तुलना होने पर कहा है, "सच बताऊं...तो कई बार दिल किया है कि चाचू को बोलूं...कि 'मेरी क्या गलती है?'" उन्होंने आगे कहा, "लेकिन कुछ चीज़ें आपकी ज़िंदगी में अनचाहे ही आती हैं। लोग कहते हैं कि मैंने इसे अच्छे से हैंडल किया...लेकिन मैंने वास्तव में नहीं किया।"
read more at हिन्दुस्तान


