कई बार हम नहीं जानते थे कि हम किराया कैसे देंगे, आप कभी नहीं घबराईं: अपनी मां को लेकर स्मृति
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मदर्स डे पर अपनी मां शिबानी बागची के लिए इंस्टाग्राम पर लिखा, "कई बार ऐसा दौर होता था...हम नहीं जानते थे कि अगले महीने का किराया कैसे देंगे लेकिन मैंने कभी भी आपको घबराया हुआ या किस्मत को कोसते हुए नहीं देखा।" उन्होंने लिखा, "मां कहती थीं कि उठो और आगे बढ़ते रहो।"
read more at Hindustan Times


