कई भारतीयों ने यूरोप के रास्ते अमेरिका में प्रवेश करने के लिए क्यों चुना 'डंकी रुट'?
अमेरिका से निर्वासित किए गए कई भारतीय यूरोप के रास्ते 'डंकी रुट' के ज़रिए वहां गए थे क्योंकि यह लोगों को पनामा जंगल के रास्ते ले जाने वाले मार्ग की तुलना में तेज़ व कम जोखिम भरा है। लोग अपनी अधिकांश यात्रा हवाई मार्ग से तय कर सकते हैं और बची दूरी पैदल या कारों से तय कर सकते हैं।


