कई राज्यों में तेज़ बारिश व तेज़ हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी, सूची जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार और शनिवार को तेज़ बारिश से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, केरल और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
read more at IMD


