Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कई राज्यों में अगले कुछ दिनों के लिए ओलावृष्टि व भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 6 May 2023
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा कि 7 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा 7-11 मई तक केरल, पुदुचेरी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा हो सकती है।
read more at IMD