कई सालों तक नहीं पता था कि नाना अमिताभ इतने मशहूर हैं: अगस्त्य नंदा
अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने बताया है कि उन्हें कई सालों तक नहीं पता था कि उनके नाना इतने मशहूर हैं। 'फिल्म कम्पैनियन' से हुई बातचीत में उन्होंने कहा, "नाना घर पर अपने काम के बारे में बात नहीं करते थे।" उन्होंने बताया, "जब वह एक दिन स्कूल आए तब एहसास हुआ कि वह कितने मशहूर हैं।"
read more at ABP न्यूज़


