कक्षा 3 तक पढ़े गुजरात के किसान ने अब तक पढ़ीं 10000+ किताबें, खेत में बनाई लाइब्रेरी
अंबावद गांव (गुजरात) में रहने वाले उकाभाई वघासिया नामक किसान ने अपने खेत में एक लाइब्रेरी बनाई है। तीसरी कक्षा तक पढ़े उकाभाई ने बताया कि वह अबतक करीब 10,000-11,000 किताबें पढ़ चुके हैं और उन्हें आध्यात्मिक, धार्मिक, उपन्यास, कविताएं, आत्मकथा व जीवनी पढ़ने का शौक है। किताब पढ़ने के बाद उकाभाई लेखक को पत्र लिखकर फीडबैक भी देते हैं।
read more at द बेटर इंडिया


