Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कच्छ में शराब तस्कर संग पकड़ी गई CID ​​कॉन्स्टेबल, पुलिसकर्मियों को की गाड़ी से कुचलने की कोशिश

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 2 July, 2024
गुजरात के पूर्वी कच्छ में सीआईडी क्राइम ब्रांच में तैनात महिला पुलिसकर्मी नीता चौधरी को शराब तस्करी के आरोप में एक शराब तस्कर के साथ गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता पर आरोप है कि जब पुलिस उन्हें पकड़ने गई थी तो उन्होंने शराब पी रखी थी और पुलिसकर्मियों पर अपनी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी।