Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कछार में मुठभेड़ में मारे गए 3 लोगों के शवों को HC ने प्रिज़र्व कर रखने का दिया आदेश

short by रघुवर झा / on Saturday, 27 July, 2024
कछार (असम) में पुलिस की मुठभेड़ में मारे गए 3 लोगों के शवों को गुवाहाटी हाईकोर्ट ने फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने तक मुर्दाघर में प्रिज़र्व कर रखने का आदेश दिया है। पुलिस का दावा है कि तीनों की मौत उग्रवादियों के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान गोलीबारी में हुई थी। वहीं, मृतकों के परिजन ने मुठभेड़ को फर्ज़ी बताया है।