Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'कटप्पा' निकले अयोध्यावासी, किया व‍िश्वासघात: बीजेपी की हार पर ऐक्टर सुनील लहरी

short by विकास कुमार / on Wednesday, 5 June, 2024
टीवी सीरियल 'रामायण' में 'लक्ष्मण' की भूमिका निभाने वाले ऐक्टर सुनील लहरी ने उत्तर प्रदेश की अयोध्या लोकसभा सीट से बीजेपी की हार के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अयोध्यावासी 'कटप्पा' (फिल्म 'बाहुबली' का एक किरदार) निकले।" उन्होंने कहा, "इतिहास गवाह है अयोध्यावासियों ने हमेशा अपने सच्चे राजा के साथ विश्वासघात ही किया है। धिक्कार है।"