कटरीना को 'आई लव यू' से ज़्यादा 'मुझे बोलने दो' कहा है: विक्की कौशल
अभिनेता विक्की कौशल ने बताया है कि ऐक्ट्रेस व उनकी पत्नी कटरीना कैफ को बातें करना पसंद है और उन्हें सुनना। उन्होंने कहा, "'आई लव यू' से ज़्यादा मैंने कटरीना को 'मुझे बोलने दो' कहा है। हमारे बीच यही तीन मैजिकल शब्द थे।" बकौल कौशल, शुरुआत में लड़ाई के बीच वह कहते थे कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है।
read more at हिन्दुस्तान


