कटरीना ने शादी के बाद पहली रसोई की रस्म में बनाया हलवा, फोटो शेयर कर लिखा- "मैंने बनाया"
अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शादी के बाद अपनी पहली रसोई की रस्म में बनाए गए हलवे की तस्वीर शेयर कर लिखा है, "मैंने बनाया...चौका चढ़ाना।" वहीं, उनके पति व ऐक्टर विक्की कौशल ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में हलवे की फोटो साझा कर लिखा, "बेस्ट हलवा एवर।" गौरतलब है, दोनों की शादी 9 दिसंबर को हुई थी।


