'कटी पतंग' में कैबरे डांसर बनी थी, अपने कपड़ों को लेकर कम्फर्टेबल नहीं थी: ऐक्ट्रेस बिंदु
ऐक्ट्रेस बिंदु ने फिल्म 'कटी पतंग' में कैबरे डांसर का रोल करने को लेकर कहा है कि वैसी भूमिका उन्होंने पहली बार निभाई थी। उन्होंने कहा, "चुनौतीपूर्ण रोल था इसलिए हामी भरी थी। उस दौरान पहनने के लिए नायलॉन के कपड़े आते थे जिनको लेकर मैं कम्फर्टेबल नहीं थी। शुरू-शुरू में मैंने इस तरह के कपड़े कभी पहने नहीं थे।"


