कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर भारत के मैदानी भाग में आज कौन-कौनसे स्थान रहे सबसे ठंडे?
उत्तर भारत के मैदानी भाग में कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार को कई स्थानों पर 5°C से कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इन स्थानों में से अमृतसर (पंजाब) में सबसे कम 2°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ जबकि लुधियाना (पंजाब) में 2.8°C, हरियाणा के भिवानी व नारनौल में 3.5°C और मेरठ (उत्तर प्रदेश) में 4.3°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
read more at IMD


